लग्जरी कार से 300 लीटर शराब बरामद, शराब तस्करी करते दो पुलिसकर्मी गिरफ्ता

गोपालगंजः बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू कराने की जिम्मेदारी जिन पुलिसकर्मियों पर है, वही अब शराब तस्करी में पकड़े जा रहे हैं।

लग्जरी कार से 300 लीटर शराब बरामद, शराब तस्करी करते दो पुलिसकर्मी गिरफ्ता
Image Slider
Image Slider
Image Slider

गोपालगंजः बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू कराने की जिम्मेदारी जिन पुलिसकर्मियों पर है, वही अब शराब तस्करी में पकड़े जा रहे हैं। गोपालगंज जिले में पुलिस ने लग्जरी कार से शराब की खेप लाते हुए दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।

दोनों के कब्जे से 300 लीटर से अधिक शराब बरामद की गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के माने तो शराब के साथ गिरफ्तार कार सवार में राहुल कुमार टेक्निकल सेल में तैनात था, जबकि अमित कुमार जिला के एक माननीय का अंगरक्षक था।

सिपाही अमित कुमार बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे विधायक आवास की ड्यूटी छोड़कर अपनी निजी ब्रेजा कार से राहुल कुमार के साथ उत्तर प्रदेश से शराब की खेप लाने गया था। बिहार लौटने के दौरान गोपालपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल कुमार टेक्निकल सेल में कार्यरत था, जबकि अमित कुमार विधायक की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था।

गौरतलब है कि गोपालगंज में शराब तस्करी में पुलिसकर्मियों की संलिप्तता का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले कुचायकोट थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह को भी शराब तस्करी मामले में बर्खास्त किया जा चुका है। गोपालगंज से शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट।